दाड़लाघाट:- यूजीसी वेतनमान न मिलने के विरोध में सोमवार को अनशन पर रहेंगे: सुरेश कुमार
( words)
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई यूजीसी वेतनमान ना देने के विरोध में 23 मई 2022 सोमवार को अनशन पर रहेगी। स्थानीय इकाई के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव संदीप ने बताया कि प्रदेश सरकार से आश्वासन मिलने के बावजूद कई वर्षों से यूजीसी के सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों के लिए लागू नहीं किया गया है तथा अपने रोष को प्रकट करने हेतु स्थानीय इकाई सोमवार को अनशन पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार को दे दी गई है। इस मौके पर डॉ विश्वज्योति, रवि कुमार, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
