ज्वालामुखी : लुथान में बनने जा रहे वृद्ध आश्रम के लिए लाेगाें ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की लुथान पंचायत मे मुख्यमंत्री सुख योजना के तहत 80 करोड़ से बनने वाले वृद्ध आश्रम व कटोई से लुथान तक सड़क मार्ग के लिए (9 करोड़ 35) लाख का प्रावधान करवाने के लिए जनता ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व नरदेव कंवर चेयरमेन मतस्य विभाग का आभार व्यक्त किया, जिसमें कि उप प्रधान लुथान विनोद ठाकुर, उप प्रधान कोपडा पंचायत, विजय कुमार, राजीव, स्टेट युवा कांग्रेस कॉर्डिनेटर व अनुराग चौधरी, पूर्ण ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, परमजीत ठाकुर, मोहिंदर ठाकुर, पुष्पा ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, शुभम ठाकुर, शम्मी ठाकुर, राजीव ठाकुर, अंकुर राजीव चौधरी, प्रताप चंद, विकास कुमार, रवि, प्रवीण, पिंकू, अजय, संजय कुमार, अभय, विवेक व विपन कुमार शामिल रहे। जनता ने कहा की मात्र दाे महीने में इतनी बड़ी सौगातें ज्वालामुखी क्षेत्र को मिली हैं। इसके लिए नरदेव कंवर की कड़ी मेहनत व मुख्यमंत्री सुक्खू का उन पर आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनता ने ये भी कहा कि जब भी मुख्यमंत्री यहां शिलान्यास करने आएंगे, तो जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
