किन्नौर: किला निर्माण एवं विकासात्मक कार्यो के लिए करेंगे सहयोग: अनुराग ठाकुर
( words)
किन्नौर।फर्स्ट वर्डिक्ट
किला निर्माण एवं किन्नौर के विकासात्मक कार्यो से सम्बंधित चर्चा के लिए पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, किन्नौर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता प्रह्लाद सिंह, सुनील, सापनी गांव के उप प्रधान प्यार चंद और सापनी ऐतिहासिक किला निर्माण कमेटी के सदस्यों ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से भेंट की। अनुराग ठाकुर ने किला निर्माण कमेटी से वृस्तृत चर्चा की व किला निर्माण हेतु पूर्तत: सहयोग के लिए हामी भी भरी। साथ ही पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने किन्नौर के विकासात्मक कार्यों पर सार्थक चर्चा भी की।