ज्वालामुखी विधानसभा को शिक्षा के क्षेत्र में बनायेंगे सर्वश्रेष्ठ-संजय रत्न
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव में वीरवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में ज्वालामुखी के नवनिर्वाचित विधायक संजय रतन ने शिरकत की कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ देकर के स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जोगिंद्र कुमार ने स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की स्कूल के प्रतिभावान छात्राओं के बारे में अवगत करवाया। मुख्यातिथि संजय रतन ने कहा कि ज्वालामुखी को शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ देखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य अध्यापक और अभिभावक ईमानदारी से करें, तो बच्चे निश्चित रूप से देश का भविष्य बनेंगे उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा के स्कूल शैक्षणिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। उनका भी ध्येय है की शिक्षा का के क्षेत्र में विधानसभा के हर स्कूल के छात्र आगे बढ़ें और प्रतिभावान बने।
शिक्षक भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य ईमानदारी से करें। सामाजिक बुराइयों और नशे से दूर रहकर अपना भविष्य बच्चे हर क्षेत्र में निखारें। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने, तो उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इस क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए प्रयास किए, जिनमें तीन कॉलेज खोले और दर्जनों स्कूल अपग्रेड किए उनकी दिली इच्छा है कि इस क्षेत्र के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बनाएं। इसके लिए जिन सुविधाओं की आवश्यकता होगी, वह सरकारी स्कूलों में मुहैया करवाने का पूरा प्रयास करेंगे, ताकि इस क्षेत्र के बच्चे प्रदेश और देश में नाम ऊंचा करें। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देश मेरा रंगीला और अन्य देश भक्ति के गानों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि संजय रत्न ने स्कूल के छात्रों को पुरस्कार देकर के सम्मानित भी किया। इस अवसर पर महादेव पंचायत प्रधान अनु देवी, एक्स बीडीसी चेयरमैन रणवीर सिंह, बलवंत सिंह, बाबू राम राणा, एसएमसी प्रधान मेमो देवी व गणमान्य मौजूद रहे।
