इंदाैरा : माजरा में शराब सहित महिला गिरफ्तार
( words)
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
पुलिस चौकी ढांगू के अंतर्गत माजरा में ढांगू पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से रखी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि देर शाम पुलिस चौकी ढांगु की टीम माजरा गांव में रूटीन गस्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि माजरा गांव में एक महिला अपने ही घर में लाहन बेच रही है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बताइए कि जगह में दबिश दी और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में महिला को 10000 मिलीलीटर शराब की भरी प्लास्टिक की कैनी सहित गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला की पहचान सृष्टा देवी पत्नी राणा निवासी माजरा छन्नी बेली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
