दाड़लाघाट : महिल ने अपने पति के साथ की मारपीट, महिला गिरफ्तार
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मारपीट करने को लेकर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह निवासी गांव बटेड (दाड़लाघाट) ने पुलिस को सूचना दी कि एसडीटीओ ऑफिस सुल्ली के पास इसके किरायेदार महेंद्र की पत्नी ममता अपने पति के साथ शराब पीकर मारपीट कर रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी वीरेंद्र की अगुवाई में एक टीम में आरक्षी रुपलाल, महिला आरक्षी रानी, गृह रक्षक चेतन को माैके पर भेजा, तो पाया कि ममता पत्नी महेंद्र निवासी गांव बटेड (दाडलाघाट) जो नेपाल मूल की निवासी है और महेंद्र सिंह के मकान मे किराए पर रहते हैं ने शराब का नशा किया हुआ है तथा अपने पति के साथ मारपीट कर रही थी। ममता देवी कोई संगीन जुर्म को भी घटित कर सकती है, जिसे प्रकिया के अनुसार धारा 107 व 151 सीआरपीसी के अंर्तगत हिरासत में लिया गया। आरोपी का मेडिकल भी करवा लिया गया है। पुष्टि करते हुए एचएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि आरोपी को आज अर्की कोर्ट में पेश किया गया।
