जसवां प्रागपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में हुई जंबल निवासी महिला की मौत
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर
पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत पड़ती पंचायत जंबल में एक महिला की असमायिक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। महिला की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में गम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, जंबल गांव की रहने वाली उक्त 33 वर्षीय महिला के पति ने बताया अपने बयान में बताया की रविवार मध्य रात्रि उसकी पत्नी को कुछ काटने का आभास हुआ, तो उसने मुझे बताया इस पर मैंने यहां वहां पर देखा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह महिला को छाती में बहुत दर्द हुआ, परिजनों के मुताबिक महिला को आंखों में थोड़ा धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगा, तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया। डाडासीबा अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया, परंतु उपचार के दाैरान महिला की मौत हो गई।
मौत कैसे हुई यह पुलिस के लिए जांच का विषय हैं। सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी 3 वर्ष की है छोटी बेटी 8 महीने की है। महिला अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई हैं। महिला के पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे थे। जंबल पंचायत की प्रधान रचना शर्मा ने सरकार से गरीब परिवार की यथासंभव आर्थिक मदद करने की मांग की है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया महिला का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया है। महिला की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा पुलिस छानबीन कर रही है।