करसोग में घास काटने गई महिला ढांक से गिरी, मौत
उपमंडल करसोग की ग्राम पंचायत बेलरधार के सालानानाला में घास काटने गई 35 वर्षीय महिला की ढांक से गिरने के कारण मौत ही गई। महिला लगभग 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। महिला के गिरने की सूचना साथ में घास काटने गई एक लड़की ने दी। आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए करसोग अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। माहिला की पहचान सत्या देवी पत्नी भास्कर राम उम्र लगभग 35 वर्ष गांव धार परिणी बेलरधार के रूप में हुई है।
वहीं, डीएसपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
