साेलन : महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में करना पड़ रहा कई दिक्कतों का सामना : तंवर
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की कंडाघाट ब्लॉक इकाई ने आज सम्मेलन आयोजन किया। इस सम्मेलन में विशेष तौर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कि राज्य अध्यक्षा डॉ रीना सिंह तंवर भी मौजूद रहे। सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में बात रखते हुए उन्होंने कहा की महिलाओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिनमें पितृसत्तात्मक समाज के द्वारा तय किए गए बंधनों से जूझने के साथ-साथ महिलाएं समाज में एक बराबरी के नागरिक के तौर पर अपने अधिकारों को हासिल करने की लड़ाई पिछले लंबे समय से लड़ती आई है। वर्तमान समय में जब से केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनी है, उसने लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वह मनुस्मृति की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के दबे-कुचले तबकों पर हमले तेज किए हैं।
इसमें दलितों व अल्पसंख्यकों के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों पर भी हमले किए गए हैं। समय-समय पर सत्ता में बैठे नेताओं द्वारा महिलाओं के विषय पर अनाप-शनाप बातें कहीं जाती हैं। वह महिलाओं को दोयम दर्जे का नागरिक के तौर पर दर्शाने की कोशिश की जाती है। इसके साथ साथ केंद्र सरकार के आर्थिक मोर्चे पर बुरी तरह से विफल होने का भी बहुत गहरा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। बेरोजगारी अनियंत्रित महंगाई व देश के युवाओं के नशे की चपेट में आने जैसी अनेक ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे महिलाएं सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं।
डॉ रीना सिंह तंवर ने कहा की इन सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को संगठित होने व अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जरूरत है। इस सम्मेलन के अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया व वर्तमान समय में महिलाओं के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों व महिलाओं पर बढ़ते हुए। हम लोग के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस सम्मेलन से यह फैसला लिया गया, की आने वाले समय में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति गांव गांव तक पहुंच कर महिलाओं को संगठित करने का काम करेगी।
वह उनके आए दिन की समस्याओं के बारे में उन्हें जागरूक करते हुए, महिलाओं का एक मजबूत आंदोलन तैयार करने की तरफ आगे बढ़ेगी। इस सम्मेलन में लगभग 30 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें 13 सदस्य ब्लॉक कमेटी व 7 सदस्य सचिवालय का गठन किया गया। इस मौके पर नीलम को अध्यक्ष, सुषमा को सचिव, इसके अलावा अरुणा को कोषाध्यक्ष, सुनीता और अंजू को उप प्रधान व मंजूषा वर्मा को सह सचिव नियुक्त किया गया।
