भवारना : ग्राम पंचायत सपडुल में महिलाओं को किया जागरूक
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट । भवारना
उपमंडल पालमपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत सपडुल की वार्ड-1 की आंगनबाड़ी में "वो दिन योजना" के तहत महिलाओं के लिए एक जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उदेश गुलेरिया ने की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता, शिशु के प्रारंभिक 2 वर्ष आयु की देखभाल एवं बच्चों में कुपोषण की रोकथाम संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत के वार्ड-2 की वार्ड सदस्य शीला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी तथा गांव की महिलाएं स्वर्णा देवी, सपना, सुदर्शना, मीनाक्षी, पिंकी व सुनीता आदि उपस्थित रहीं।
