महिला मंडल पीड़िया धार की महिलाओं ने छेड़ा सफाई अभियान

- गांव को सुंदर बनाने के लिए हर रविवार को साफ-सफाई करने का लिया फैसला
समाज सेवी ऋतू शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत महिला मंडल पीड़िया धार की महिलाओं के साथ अपने गांव में सफाई अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि महिला मंडल पीड़िया धार की महिलाएं हर रविवार को अपने गांव की सफाई करेंगी, ताकि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इस मौके पर उनके साथ नवयुवक मंडल के युवा भी उपस्थित रहे।
महिला मंडल प्रधान ने बताया कि यह महिला मंडल समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां करता रहता है। लेकिन इसे आज तक सरकार से किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं सरकार से मांग की है कि जिला प्रशासन एवं सरकार को महिला मंडल की गतिविधियां देखकर उनकी आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए।