पालमपुर : महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विपिन सिंह परमार
परमार सिहोल में सम्मानित किए महिला मंडल, पेट्रोल पंप का किया शुभारंभ
प्रतिमा राणा। पालमपुर
नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है। नारी ने ही यह सजा विधान है, नारी को शत-शत प्रणाम है। यह उद्गगार विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सिहोल के गांव अप्पर बोदा में महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम में अपने संबोधन व्यक्त किए। परमार ने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं में समाज और देश के लिए बहुत कुछ करने की क्षमता है और महिला समाज में किसी भी समस्या को पुरुषों से अधिक बेहतर ढंग से निपटाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर सिहोल के पांच महिला मंडलों को अपनी ओर से गैस भठियाँ भी वितरित की।
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने नागणी में नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया और पटियाल परिवर को पेट्रोल पंप स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागणी में विद्युत विभाग का सब स्टेशन, विद्युत विभाग का मंडल, खंड विकास कार्यालय सहित अन्य कार्यालय, गौसदन और गौ-अभ्यारण आने से इस स्थान का महत्व बड़ा है और व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, देश राज शर्मा, विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर, सिहोल के प्रधान मोहिंदर धीमान, उपप्रधान राजेश ठाकुर, शक्ति चंद धीमान, रजिंदर प्रसाद, सुभाष धीमान, किशोरी लाल, बिंता देवी, शशि धीमान, प्रधान देवी अशोक कटोच, उपप्रधान चंद्र किशोर, प्रधान डरोह पंकज चौधरी, बीडीसी इंदिरा देवी, कल्पना देवी और अनुप राणा, दीपक नाग, पेट्रोल पंप के मालिक राम पटियाल, ज्ञान पटियाल, रीना देवी व अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।