सायर मेले की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में छाई हाटकोट कुनिहार की महिला टीम
( words)
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेला अर्की में कई खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमे रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी खेली गई। इस प्रतियोगिता में हाटकोट कुनिहार की महिला टीम ने भी भाग लिया और एक के बाद एक चम्यावल, हनुमान बड़ोग व घनाघुघाट की टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में सरयांज की टीम को हराकर फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता बनी। एस डी एम अर्की यादवेंद्र पॉल ने नगद राशि व ट्रॉफी देकर विजेता टीम को सम्मानित किया। वहीं कुनिहार पहुंचने पर इन महिला खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर संभव चेरिटेबल संस्था की संरक्षक कौशल्या कंवर, सीता, अनुराधा, संतोष,कुसुम, मीना, बिता, सीमा व अनिता आदि उपस्थित रहे।
