इंदाैरा : राजकीय महाविद्यालय सुघ भटोली में मनाया गया विश्व एड्स दिवस
( words)
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
राजकीय महाविद्यालय शुभ पटोली में मनाया गया विश्व एड्स दिवस। इस उपलक्ष पर पीएचसी सुघ भटोली के डॉ. वरुण शर्मा द्वारा बच्चों को एड्स दिवस के बारे में जानकारी दी गई। उनके साथ डॉ. पूजा भी उपस्थित रहे। उन्होंने एड्स के रोकथाम और बचाव के बारे में लोगों को बताया। इस उपलक्ष पर सुख भाटोली कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पंकज कौशल ने डॉ. वरुण शर्मा पूजा का स्वागत किया, वह बच्चों को संबोधित किया। इसके उपरांत रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. भावना ने बच्चों को एड्स दिवस के बारे में जानकारी दी। इस उपलक्ष पर प्रोफेसर पंकज कौशल, प्रोफेशन जगन सिंह, डॉक्टर वरुण, प्रो. शिखा राणा व प्रो. भावना उपस्थित रहे।
