देहरा : वेदव्यास परिसर में हुआ विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का आयोजन
विनायक ठाकुर । देहरा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में परागपुर के बलहर स्थित वेद व्यास परिसर में वर्ल्ड कंप्यूटर लिट्रेसी-डे (विश्व संगणक साक्षरता दिवस) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें ऑनलाइन माध्यम से संस्कृत विश्वविद्यालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय से कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी ने वेदव्यास परिसर सहित देश भर के समस्त छात्र एवं छात्राओं को कंप्यूटर के बार में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। वहीं, मुख्यालय के विभिन्न अधिकारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पर छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर व कंप्यूटर के विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम के दौरान वेदव्यास परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक, कंप्यूटर प्राध्यापक अमित वालिया, डॉ. मंजूनाथ भट्ट, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. के मनोज्ञा, डॉ. दीप कुमार व डॉ. पुरूषोत्तम सहित समस्त छात्र एवं छात्राएं भी मौजूद रहे।
