कांगड़ा : जमानाबाद पंचायत में मनाया विश्व दिव्यांगता दिवस
तिलक राज। कांगड़ा
चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिद्ध बाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत जमानाबाद में चिन्मय कैलाश महिला मंडल में विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज व प्राइमरी स्वास्थ्य विभाग से मीना भूषण और तहसील जिला कल्याण से राकेश कुमार व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अनीता ने इस कार्यक्रम में आकर दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाया व उनको आशीर्वाद दिया। उन्होंने दिव्यांग जनों की मुश्किलों के बारे में अन्य लोगों को अवगत करवाया व दिव्यांगजनों के क्या-क्या मुद्दे होते हैं, उनके बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया की दिव्यांगता एक अभिशाप नहीं है। यह एक अवस्था है और उन्होंने बताया की दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता को कमी न मानकर आगे बढ़े और उनके सहयोग के लिए हम सब उनके साथ खड़े हैं। इस कार्यक्रम में 3 पंचायतों से 150 लोगों ने भाग लिया। जमानाबाद के प्रधान कुलदीप कुमार और नांदेड़ पंचायत के प्रधान कमलेश कुमारी ने अपने-अपने पंचायतों के दिव्यांगजनों के हुनर के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों के साथ विचार सांझा किए। इस कार्यक्रम में कार्ड से आए हुए समुदायिक विकास अधिकारी बलबीर गुलेरिया ने विश्व दिव्यांग दिवस के रूपरेखा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा वर्कर भी मौजूद रही।
