सोलन: साई इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
( words)
पृथ्वी के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए साई इंटरनेशनल स्कूल में हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक द्वारा दिए गए भाषण से हुई कि धरती और प्रकृति को कैसे संरक्षित करना चाहिए, और बताया की हमें जयादा से जायदा पेड़ लगाने चाहिए, गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग रखना चाहिए ताकि आसान अपघटन के लिए रास्ता बनाया जा सके। शिक्षार्थियों द्वारा नारा लेखन गतिविधि की गई।
