डी.ए.वी. देहरा में विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

देहरा:डी.ए.वी. देहरा में विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और विद्यालय परिवार में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण गतिविधि के साथ हुई, जिसने इस विशेष दिवस को एक नया आयाम दिया। छात्रों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने हाथों से पौधे लगाए। इसके बाद, सभी छात्रों ने पोस्टर गतिविधि के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के विषय पर अपने विचारों की सुंदर और रचनात्मक अभिव्यक्ति की। छात्रों ने पौधों की रोपण प्रक्रिया को एक नाटक मंचन द्वारा बड़े ही आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। रसायन विज्ञान के शिक्षकों ने भी इस कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दिया। उन्होंने खाद बनाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन कर छात्रों में कृषि प्रचलन और टिकाऊ खेती के तरीकों को बढ़ावा देने का प्रयास किया। प्रधानाचार्यविश्वास शर्मा जी ने समस्त विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण हेतु लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "प्रकृति हमारी अनमोल धरोहर है, जिसके लिए पर्यावरण संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है।" उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और उसका पालन करने का आह्वान किया।