दाड़लाघाट: धुन्दन में विश्व मजदूर दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वयंसेवियों ने घरों से की चित्रकला प्रदर्शित
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में विश्व मजदूर दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य पीसी बट्टू ने की। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी करुणा तथा एनएसएस के लगभग 50 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों में श्रमिकों के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय विकास में उनके योगदान पर चर्चा की गई। स्वयंसेवियों ने अपने-अपने घर से चित्रकला का आयोजन किया जिसमे स्वयंसेवी हिमानी भक्त की चित्रकला सराहनीय तथा प्रभावशाली रही। इसके माध्यम से उसने राष्ट्र के विकास में श्रमिकों के योगदान को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी पीसी बट्टू ने श्रमिक दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी राष्ट्र या समाज में श्रमिकों की भूमिका सर्वोपरि रहती है परंतु भारत में अज्ञानता वश इसे इतना ज़्यादा महत्व नहीं दिया जाता। भारत में श्रमिकों के योगदान को सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने पहचाना और उन्हें सम्मान दिलाने के लिए प्रयास किए।
