दाड़लाघाट : चंडी अर्की स्कूल में मनाया गया विश्व तंबाकू दिवस
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंबूजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से छात्रों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थियाें से तंबाकू दिवस के ऊपर पेंटिंग्स बनवाई गई तथा 270 बच्चों को रिफ्रेशमेंट के तौर पर जूस बांटा गया। इसमें छात्रों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज भारत में तंबाकू सेवन एक बीमारी की तरह पनप चुका है। यह राष्ट्र विकास में एक प्रमुख बाधा के रूप में उभर कर सामने आया है। आज की पीढ़ी प्रतियोगिताओं खेलों में रुचि लेगी, तब वह इस प्रकार के बुरी आदतों से बची रहेगी। उन्होंने एसीएफ दाड़लाघाट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से संगीता शर्मा, हेमा शर्मा, कांता वर्मा, निशा देवी एवं उमा शर्मा उपस्थित रहे।
