दाड़लाघाट : मजदूरों के प्रति गलत नीतियां नहीं होंगी सहन : ओमप्रकाश
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) अंबुजा परिसर में कार्यक्रम करवाया। इस दौरान अखिल भारतीय सीमेंट मजदूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। हाल ही में अखिल भारतीय सीमेंट मजूदर महासंघ का 15वां अधिवेशन राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर में हुआ था। इसमें दाड़लाघाट के ओमप्रकाश शर्मा शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम उनकी वापसी के संबंध में बीएमएस द्वारा करवाया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश से ओमप्रकाश शर्मा को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री विनय सिन्हा ने भारतीय मजदूर संघ के बारे में बताया।
इसके अतिरिक्त 54 श्रम कानून को कम कर 4 वेज कोड करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आने वाला समय श्रमिकों के लिए बहुत ही चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्थायी काम पर श्रमिकों को क्यों नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार समान कार्य और समान वेतन भी नहीं मिल रहा है। इन मुद्दों पर प्रदर्शन भी हो सकते हैं। गलत नीतियों को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष बलदेवराज, महामंत्री नरेश कुमार, सचिव कमल भट्टी, राकेश महाजन, कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
