नागरिक अस्पताल डाडा सीबा में X-RAY मशीन 6 महीने से ठप, मरीजों को निजी अस्पतालों में करवानी पड़ रही जेब ढीली
सिविल अस्पताल डाडा सीबा में एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल की एक्सरे मशीन पिछले 6 महीनों से खराब होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में अपनी जेब ढीली करके एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। लगभग 6 महीनो से ही नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब है। डाडा सीबा अस्पताल में लगभग 25 पंचायतों के 50 हजार से भी ज्यादा लोगों को इस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा मिलती है। एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण लोगों को दूर दराज पंजाब तलवाड़ा मेडिकल कॉलेज टांडा देहरा व अन्य अस्पतालों में जाकर एक्स- रे करवाने पड़ रहे हैं। जिसके बाद लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डाडा सीबा सिविल अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा लोगों को दी जाए जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े
उधर इस संबंध में डाडा सीबा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतीश कुमार फोतेदार ने बताया कि इस बारे में उन्होंने उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है एक्स-रे मशीन पिछले 6 महीनों से खराब चल रही है। जिसे जल्द ही ठीक किया जायेगा।
