यशपाल कश्यप ने निदेशक चुने जाने पर जताया आभार
( words)
अर्की। भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल के महामंत्री यशपाल कश्यप को जिला के जोगेंद्रा को ऑपरेटिव बैंक का निदेशक चुने जाने पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा, स्वास्थय मंत्री डा. राजीव सहजल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य सहित अर्की मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय का आभार व्यक्त किया है।
कश्यप ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वे पूरी कर्तव्यपरायणता से उसका निर्वाह करेंगे तथा संस्थान की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।
