योगेश बने प्रेस क्लब सोलन के कोषाध्यक्ष
प्रेस क्लब सोलन की बैठक शुक्रवार को प्रेस रूम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के प्रधान मनीष शारदा ने की। इस अवसर पर क्लब द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वप्रथम क्लब के कोषाध्यक्ष मदन हिमाचली को ग्राम पंचायत नौणी-मझगांव के प्रधान चुने जाने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। मदन हिमाचली ने भविष्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अब क्लब के कोषाध्यक्ष पद को स्वेच्छा से छोडऩा चाहते हैं। उन्होंने इस पद के लिए योगेश का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रेस क्लब सोलन के प्रधान मनीष शारदा ने बताया कि बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में क्लब की ओर से सभी सदस्यों व उनके परिवारजनों के लिए एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप को सफल बनाने को लेकर बैठक में विचार-विमर्श किया गया।
शारदा ने बताया कि क्लब सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी समय-समय पर आयोजन करता रहता है। इसी कड़ी में मेडिकल कैंप के बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान कई नए सदस्यों का भी क्लब में स्वागत किया गया। बैठक में बलदेव चौहान, प्रताप भारद्वाज, कीर्ति कौशल, सुनील शर्मा, शशि भूषण, सौरभ शर्मा, मोहिनी सूद, आदित्य सोफत, मनमोहन वशिष्ठ, अजय भाटिया, भूपेंदर ठाकुर, जय ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।
