भरमाैर : यूथ क्लब झिकली तियारी ने 3 दिवसीय द्रुबड़ी महोत्सव का किया शुभारंभ

मुनीष ठाकुर। भरमौर
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की तहसील होली की ग्राम पंचायत कुठेड के तियारी गांव में द्रुबड़ी महोत्सव का आगाज हो गया। डीपू संचालक देशराज ने इस आयोजन का शुभारंभ किया। इसी के साथ वीरवार को विभिन्न खेलों के मुकाबले शुरू हो गए। यूथ क्लब झिकली तियारी के अध्यक्ष आदित्य बिहान ने जानकारी देते हुए बताया कि द्रुबड़ी महोत्सव के अंतिम संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। उल्लेखनीय है कि यूथ क्लब झिकली तियारी की ओर से हर वर्ष पहली सितंबर से 3 सितंबर तक इस महोत्सब का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और तीन दिन तक यहां पर यह आयोजन चलता है। इसमें सांस्कृतिक संध्या के अलावा विभिन्न विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया जाता है।
इस मौके देश राज ने यूथ क्लब झिकली तियारी को 2100 रूपए, आयेाजन समिति को सहायता मुहैया भी करवाई। उधर, वीरवार को यूथ क्लब झिकली तियारी ने वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले का आयोजन भी करवाए गए। पहला वॉलीबॉल मुकाबला शिव शक्ति तियारी और रॉयल बिहान के बीच हुआ। जिसमें रॉयल बिहान ने शिव तियारी को पराजित किया। वहीं, कबड्डी के पहले रोमांचक मुकाबले में पालमपुर ने रॉयल बिहान को पराजित किया। यूथ क्लब झिकली तियारी के आयोजन समिति के पदाधिकारियों आदित्य बिहान (प्रधान), अभिषेक बिहान (सचिव), अंकज बिहान, अश्वनी बिहान, सुरेश बिहान व विनीत कपूर ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी यहां पर खेलों के मुकाबलें होंगे, जबकि शनिवार की शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।