शिमला : युवा कांग्रेस ने चड़गांव में फूंका डीजीपी संजय कुंडू का पुतला
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
रोहडू युवा कांग्रेस ने तहसील चड़गांव में डीजीपी संजय कुंडू का पुतला फूंका और पुलिस भर्ती में हुए पेपर लीक घोटाले के खिलाफ रोहडू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव सिन्टियाण की अध्यक्षता में विरोध दर्ज किया। मीडिया से संवाद करते हुए अध्यक्ष बलदेव सिन्टियाण ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसका जीता-जागता उदाहरण हाल ही में हुई पुलिस भर्ती है। पुलिस पेपर लीक घोटाले के खिलाफ युवक पिछले 8 दिनों से क्रमिक अनशन पर है। इस घोटाले की जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है, लेकिन डीजीपी संजय कुंडू अभी तक अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं और युवा कांग्रेस मांग करती है कि निष्पक्ष जांच के लिए संजय कुंडू को जल्द से जल्द उनके पद से हटाया जाए। इस प्रदर्शन में जिला ग्रामीण के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यदि डीजीपी को पद से नहीं हटाया गया, तो आने वाले समय में युवा का सहित दर्जनों लोग मौजूद रहेंगे। प्रदर्शन में रोहडू ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक डंडा संगठन महामंत्री राकेश चौहान, जिला महासचिव व संगठन महामंत्री सुधीर, जिला महासचिव अनूप ठाकुर, विनोद ठाकुर, मंजू, हरि राठौर, संदीप, प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जीवन माता विधानसभा सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ईशान सोंगी, रजत, पृथ्वीराज, जगरूप, अमृत मनजीत सेवग, रंजीत मुखिया, सुधीर ठाकुर, राजेश चौहान, अविनाश चौहान, आकाश सेवग, पलक नागु, अंतू, जॉन अध्यक्ष जिगा विकी कवालटा, जोन अध्यक्ष विवेक सेवग, पंकज ठाकुर, प्रवीण, लाइक राम, नितिन खुराना, हरीश, नवीन, आदित्य, संजीव ठाकुर, नकुल, नवीन ठाकुर, राजीव भंडारी, दिनेश, रितिक , अखिल शर्मा, नरेंद्र, सुरेंद्र व अनूप शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
