रेणुकाजी : युवा कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर का बड़ा कद, प्रदेश महासचिव हुए नियुक्त
फर्स्ट वर्डिक्ट। रेणुकाजी
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा जिला सिरमौर के युवा कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर को पदोन्नति देकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। ओपी ठाकुर अब हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव जैसे अहम पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला सिरमौर से युवा कांग्रेस नेता की नियुक्ति से सिरमौर के युवाओं में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश युवा महासचिव पद पर नियुक्ति के लिए ओपी ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्य्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, हिमाचल प्रभारी अमरप्रीत लाली, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्य्यक्षा प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व युकां अध्यक्ष व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत लाली, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय हाई कमान का आभार प्रकट किया है।
ओपी ठाकुर ने कहा कि संगठन ने पदोन्नति देकर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौपीं है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ओपी ठाकुर ने कहा कि वह 2005 से संगठन में कार्य कर रहे है और एनएसयूआई में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए युवा कांग्रेस में प्रदेश के पदाधिकारी बने है। वर्ष 2009 में नाहन कॉलेज के निर्वाचित अध्यक्ष बने, वर्ष 2011 से जुलाई 2016 तक दो बार जिला सिरमौर के निर्वाचित अध्यक्ष रहे तथा संगठन के प्रति कार्यो को देखते हुए अगस्त, 2016 में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव पद पर तैनाती की गई तथा 2018 से 2020 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर रहे।
उसके बाद 2020 से 2022 जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे। अब उन्हें फिर से हिमाचल स्तर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है, जिससे सिरमौर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश महासचिव का पद मिलना मेरे लिए ख़ुशी की बात है। संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।