मंडी : 12वां दिन भी जारी युवा कांग्रेस का प्रदेशभर में क्रमिक अनशन
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में क्रमिक अनशन शुरू किया है और आज क्रमिक अनशन का 12वां दिन है। वहीं, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगीला राम राव ने मंडी के सेरी चाननी में बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और पेपर लीक मामले की निंदा की। रंगीला राम राव ने कहा कि नकल माफिया प्रदेश मे ंसरकारी नौकरी देने के लिए सक्रिय हुआ है। इस संदर्भ में युवा कांग्रेस के अनशन में हम साथ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने लोगों को रोजगार दिलाने के लिए इस पेपर को लीक किया है हमारे कांग्रेस के समय मे ऐसी वारदातें सामने नहीं आई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेपर लीक के प्रकरण से प्रदेश के युवाओं के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया है। रंगीला राम राव ने कहा कि सीबीआई में यह मामला गया है, परंतु हमे सीबीआई की जांच इसमे नहीं चाहिए। क्योंकि सीबीआई पर केंद्र सरकार का दबाव है। उन्होंने कहा कि इस पेपर लीक प्रकरण की जांच हाई कोर्ट के सीटिंग जज व जज से करवाई जाएं, ताकि दुध का दुध पानी का पानी प्रदेश की जनता के सामने आए।
