दाड़लाघाट : युवा नशे से दूर रहकर समाजिक विकास और देश की बेहतरी के लिए दें योगदान : प्रबंधक
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट
यूथ क्लब की एक बैठक पंचायत सभागार दाड़लाघाट में आयोजित हुई। बैठक में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान बंसी राम ने की। बैठक में यूथ क्लब दाड़लाघाट व एसीएफ दाड़लाघाट ने विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जानकारी देते हुए उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने बताया कि बैठक में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा यूथ क्लब दाड़लाघाट के सदस्यों को स्पोर्टस किट्ट भेंट करते खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का नौजवानों को ऐसी किट्टस देने का अभिप्राय यह है कि नौजवान नशे से दूर रहें,उनका सारा समय खेलों और पढ़ाई में ही व्यय हो और वे नशे से दूर रहकर समाजिक विकास और देश की बेहतरी के लिए अपना योगदान दें। इस अवसर पर उपप्रधान हेमराज ठाकुर,पंचायत सदस्य ललित गौतम, उमेश, महेश, नवीन व जतिन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
