युवक मंडल खणी ने जीती खंड स्तरीय नेहरू युवा प्रतियोगिता
भरमौर के खणी पंचायत मेँ खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकलव्य जनजातीय विकास संस्था ब्रम्हपुर के अध्यक्ष दीपक जम्वाल ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।
नेहरू युवा केंद्र चम्बा के भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने बाताया कि इस प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊँची कूद, 800 मीटर दौड़ वॉलीबाल, कबड्डी इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अक्षित, दूसरा स्थान, अरमान शर्मा, तीसरा स्थान परीक्षित ठाकुर, लंबी कूद में अभिषेक, दूसरा स्थान आशीष ठाकुर, तीसरा स्थान सूरज शर्मा, ऊँची कूद में प्रथम तरुण, दूसरा स्थान प्रवीण, तीसरा स्थान सुशील ने हासिल किया। वही वॉलीबॉल में टीम खणी ने खलैली की टीम को फाइनल में हराया। कार्यक्रम में एकलव्य जनजातिय विकास संस्था ब्रम्हपुर के अध्यक्ष दीपक जम्वाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का आह्वाहन किया तथा खिलाड़ियों को भविष्य में खेल को खेल की भावना से खेलने की भी अपील की।