जिला परिषद कैडर कर्मियों को मिला प्रधान परिषद विकास खंड कुनिहार का समर्थन

-अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया
-प्रदेश सरकार से बात करने का दिया आश्वासन
प्रधान परिषद विकास खंड कुनिहार के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने जिला परिषद कैडर कर्मचारी/अधिकारी महासंघ को अपना समर्थन दिया है। बुधवार को हड़ताल स्थल पर पहुंचे अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर व अन्य पंचायत प्रधानों ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें बिलकुल जायज हंै।
रूप सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि वे एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से मांग करेंगे कि कर्मचारियों व अधिकारियों की दीर्घ समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि इन सभी कर्मचारियों को अपने भविष्य की चिंता न सताए। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकार की नीतियों को मूर्त रूप देने में अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में इनकी विभाग में विलय करने की मांग को सरकार को जल्द पूरा करना चाहिए।