एकल नारी शक्ति संगठन के माध्यम से धुन्दन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
( words)

एकल नारी शक्ति संगठन के माध्यम से जालपा मंदिर धुन्दन में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में कार्यकर्ता विमला शर्मा व गीता देवी ने एकल महिलाओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। शिविर मे एकल महिलाओं को स्त्री-पुरूष के कार्य अन्तर, एकल महिलाओं की समस्याएँ, एकल महिला व एकल पुरुष से भेदभाव, घरेलू हिंसा, न्याय पंचायत व महिला ग्राम सभा के बारे में जानकारी, सरकारी विभागों जैसे कि विधवा पेंशन, मदर टेरेसा, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, स्वायत् न्याय पंचायत के बारे में अवगत करवाना आदि बारे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिविर मे लगभग 30 एकल महिलाओं ने भाग लिया।