सूट खरीदने के नाम पर महिला से ₹46 हजार की ठगी
( words)
शिमला के बालूगंज क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन सूट खरीदना एक महिला को महंगा पड़ गया। महिला ने सूट के लिए साइबर ठगों को 15 से 20 बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 46 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बावजूद महिला को सूट नहीं मिला। ठगी का एहसास होने पर महिला और उसके पति ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद बालूगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
