नशे में धुत महिला ने जमकर किया हंगामा
मंडी : उपमंडल गोहर के बाढू गांव में एक महिला ने नशे में धुत होकर खूब हंगामा किया। उसने अपने पुरुष साथी के साथ पहले जमकर शराब पी। जब शराब का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा तो उसने गांव में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। महिला ने इतना हंगामा किया कि उसकी हरकत से गांव के लोग घबरा गए। ग्रामीणों को तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। घटना बाढू गांव में दो दिन पूर्व की रात का बताई जा रही है। सुंदरनगर क्षेत्र एक महिला अपने एक पुरुष साथी के साथ बाढू गांव पहुंची थी। यहां पर किसी जान पहचान वाले के घर में डटकर शराब पी ली। शराब पीने के बाद महिला सुधबुध खो बैठी और गालीगलौज के साथ अजीब तरह की हरकतें करने लगी। अपनी महिला मित्र की हरकतों को देखकर साथी मौके पर से नौ दो ग्यारह हो गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर महिला को गोहर थाना पहुंचाया। महिला पुलिस की देखरेख में महिला को रातभर थाने में ही रखा गया। फिर उसके परिजनों को थाने में बुलाकर उनके हवाले किया गया। लोगों ने महिला के साथी का पीछा करते हुए उसे रोहांडा से पकड़कर पुलिस के हवाले दिया। फिलहाल महिला को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया