निशांत कर रहा मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व
( words)

स्काऊट एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश की और से जिला शिमला के रोहड़ू तहसील के अंतर्गत आने वाले राजकीय महाविद्यालय सीमा का रोवर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। पूरे देशभर से 4 रोवर इस कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है। जिसमें से एक हिमाचल प्रदेश से संबंध रखता है। यह हिमाचल के लिए बहुत गौरव का विषय है।