भोरंज के युवाओं ने किया अभयवीर लवली का स्वागत
जिला भाजपा के नवनियुक्त महामंत्री अभयवीर सिंह लवली ने मंगलवार को भोरंज विस क्षेत्र में स्थानीय विधायक कमलेश कुमारी से भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भोरंज भाजपा मंडल के समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। लवली ने आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपनी जिम्मेवारियों को बाखूवी निभाने का वायदा किया। इस अवसर पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा अभयवीर सिंह लवली को बधाई दी गई एवं स्वागत किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से लवली का स्वागत किया और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा पार्टी, वरिष्ठ नेताओं व लवली के पक्ष में नारे भी खूब गूंजे। वहीं, इस मौके पर विधायक कमलेश कुमारी ने अभयवीर लवली को पार्टी में नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि वे अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे। विधायक ने कहा कि आगामी जिम्मेवारियों को निर्वहन करने के लिए आज से ही जुट जाएं, ताकि पार्टी को सुदृढ़ किया जा सके। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री अभयवीर सिंह लवली ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे एवं अपने कर्त्तव्यों का निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समस्त भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उनकी नियुक्ति के लिए आभार प्रकट किया है। लवली ने भोरंज भाजपा का स्वागत करने हेतु धन्यवाद किया एवं कहा कि अपनी जिम्मेवारियों को निभाने के लिए तैयार हो जाएं, आने वाला समय चुनौतियों से लड़ने का है, भाजपा को सुदृढ़ करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला भाजपा सचिव ऐडवोकेट संजीव के अतिरिक्त शशि चंदेल, सुनील चंदेल, विकास कानव व अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व युवा वर्ग उपस्थित रहे।
