नागेश ने अपनी कला से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में लोहड़ी के इस पारंपरिक व्यंजन का दर्ज करवाया नाम
हिमाचल प्रदेश में मकर संक्रांति के दिन एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है, जो जिला मंडी के धार्मिक स्थल तत्तापानी में एक बर्तन में 1995 किलोग्राम खिचड़ी बनाने पर बना है। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज करने में पर्यटन विभाग के शेफ की मेहनत रही। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन तहसील अर्की के ग्राम पंचायत ग्याणा में लेख राम के पुत्र नागेश कुमार ने भी इस खिचड़ी बनाने में अपना योगदान दिया। बता दें कि नागेश कुमार पर्यटन विभाग में कुशल शेफ है उन्होंने अपनी कला व कार्यकुशलता से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में लोहड़ी के इस पारंपरिक व्यंजन का नाम दर्ज करवाया और अपना तथा ग्राम पंचायत ग्याणा का नाम रोशन किया। यह सोलन जिला सहित अर्की तहसील के लिए खुशी का दिन था कि यहाँ के लोगों ने भी इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में नागेश कुमार ने कुशल शेफ के रूप में काम किया। नागेश कुमार अपनी निजी जिंदगी में भी काफी साहसिक कार्य व सामाजिक व व्यवहारिक व्यक्तित्व वाले इंसान है। छुट्टियों में अपना ज्यादा समय सामाजिक कार्य के लिए देते हैं और हमेशा हंसमुख खुशी से सभी कार्य कुशलता के साथ पूरा करते हैं। ग्रामवासी व ग्राम पंचायत ग्याणा के लोग नागेश कुमार के इस उपलब्धि अर्थात गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भाग लेने से बहुत खुश है। नागेश कुमार को बद्री सिंह भाटिया, गीता राम ठाकुर, ग्राम पंचायत ग्याणा के उपप्रधान मोहनलाल, भुवनेश्वर, चंद्रमणि, चमनलाल, रूप चंद ठाकुर, गीताराम, मनसा राम, परमानंद, बसंत राम, बलदेव राज, जगदीश चंद, भगत राम फौजी,संतराम, प्रभा देवी, द्रोपती देवी, सोनिया, यशु ठाकुर, रामप्यारी तथा समस्त ग्रामवासियों ने बधाई दी।
