इस पदार्थ के सेवन से दूर भागेंगे सभी रोग
लाइफस्टाइल में दूध का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम और विटामिन डी का प्रमुख स्त्रोत है। ज्यादातर भारतीय गाय भैंस का दूध को पसंद करते हैं। लेकिन बकरी का दूध भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह इम्यून सिस्टम का मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का कार्य करता है और डेंगू व वायरल बुखार में काफी लाभदायक हो सकता है। जैसे आजकल कोरोना वायरस की बीमारी फैल रही है इसमें भी बकरी के दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है और लाभ प्राप्त किया जा सकता है, इसका नुकसान तो कुछ नहीं है। शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक होने से बीमारियां दूर भागती है ऐसे में आपको उन आकारों का सेवन करना चाहिए जिसमें इम्यूनिटी को बढ़ाने की क्षमता हो। बकरी का दूध उन्हीं में से एक है बकरी का दूध सेलिनियम का एक स्रोत है जो इम्यून सिस्टम या रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। सफेदे के पत्ते पानी में उबालकर उसके भाप लेकर भी श्वसन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है।
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाएं:-
अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म सही है, तो आप ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रूप से काम कर पाएंगे। बकरी का दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है,इसमें कैल्शियम, विटामिन बी,फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है। साथ ही इसका दूध आयरन और कॉपर से भी समृद्ध है जो आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर करने में मदद करता है।
हड्डियों को करें मजबूत:-
हड्डी का कमजोर होना आज के समय में एक बड़ी समस्या है। बकरी का दूध इसमें आपकी मदद कर सकता है। यह कैल्शियम से भरपूर है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। कैल्शियम के साथ-साथ बकरी का दूध अमीनो एसिड ट्रिप्टोफेन से भी समृद्ध है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। इसका दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना कम रहती है।
आपके दिल के लिए फायदेमंद:-
खराब जीवनशैली के चलते दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बता दें कि बकरी के दूध में अच्छे फैटी एसिड पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं। दूध में पोटेशियम के स्तर की प्रचुरता रक्तचाप को कम करने में मदद करती है क्योंकि यह एक वेसोडाइलेटर है। जो रक्त वाहिकाओं को आराम देता है।
Anti-inflammatory गुणों से भरपूर:-
बकरी का दूध Anti-inflammatory गुणों से भरपूर होता है। और इसमें सूजन को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप बकरी का दूध पीते हैं तो पेट में सूजन की शिकायत दूर करने में मदद मिलेगी।
डेंगू में असरदार है,बकरी का दूध:-
मानसून में डेंगू महामारी की तरह फैलता है। वैसे डेंगू से बचने के लिए हर किसी को सतर्कता बरतनी चाहिए। फिर भी किसी को यह बीमारी हो जाए तो बकरी का दूध उसके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स की कमी हो जाती है। ऐसे में बकरी का दूध एक आसान और प्रभावी उपाय है,क्योंकि इसमें सेलेनियम होता है। और ब्लड प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इस प्रकार विश्व भर में कोरोना वायरस से फैली बीमारी में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बकरी का दूध मरीज को पिलाकर *कोविड-19* से लड़ा जा सकता है। बकरी का दूध क्षय रोग में भी लाभ देता है। इस प्रकार गिलोय, काली मिर्च, तुलसी पत्ते का काढ़ा भी इसमें कारागार हो सकता है। मरीज को पपीते के पत्ते का रस भी दिया जा सकता है। जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। श्वसन तंत्र को मजबूत करने के लिए अनुलोम- विलोम प्राणायाम करवाया जा सकता है। रोगी की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए धूप स्नान भी कारागार है। इस प्रकार उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर व साफ-सफाई का ध्यान रखकर इस समय विश्व में आई जैविक आपदा से हम लड़ सकते हैं। इन चीजों से अगर लाभ नहीं होगा तो नुकसान भी नहीं होगा। ज्योतिष (मेडिकल) के अनुसार पक्षियों को बाजरा और सतनाजा बुधवार व शनिवार को देना चाहिए।
