बिलासपुर की नगर सुधार समिति भी कर रही लोगों की सहायता
बिलासपुर की प्रमुख समाजसेवी संस्था नगर सुधार समिति बिलासपुर ने बिलासपुर मे कोरोना महामारी के समय सरकार की ओर से लगाए गए कर्फ्यु के दौरान अपने अपने घरों मे रह रहे गरीब लोगों को जिनके पास खाने को पैसे नहीं हैं तथा कहीं से उन्हे भोजन आदि की व्यवस्था नही है, उन्हे संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में आटा, चावल, चीनी, आलु, दाले, प्रवासी मजदूरों व स्थानीय गरीब लोगों को बांटी गई। इस मौके पर दिनेश कुमार अध्यक्ष नगर सुधार समिति बिलासपुर ने बताया कि उनकी संस्था पिछले ४ 4 दिनो से घर घर जाकर ऐसे परिवारों को खाने की सामग्री दे रहे हैं जिनके पास खाने को पैसे नहीं हैं। उसी कडी मे संस्था ने उन परिवारों को अनाज का आबंटन किया। इस सामग्री वितरण के लिए संस्था के सभी सदस्यों ने योगदान दिया। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा करीब 100 लोगों को खाद्य सामग्री बांटी गई। उन्होंने विशेष तौर पर संस्था के समाजसेवीयो नरेश शर्मा, रमेश गुप्ता, जयदेव, तनुज सोनी, सूर्या प्रकाश, राजेन्द्र गौतम, संजीव ढिल्लो, देवेन्द्र कुमार, रेणू देवी, रोशन लाल, नरेश सोनी, मंजीत कौर, तथा सदस्यों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह समाजसेवा का कार्य संस्था भविष्य में भी जारी रहेगा।
