संयुक्त व्यापार मंडल लगातार जन सेवा के कार्यों में व्यस्त
संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर द्वारा कोविड 19 के चलते जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही हर जरूरत मंद, अपंग, विधवा, रेहड़ी फड़ी लगाने वाले एवं जरूरतमंद परिवारों को घर-घर जा कर राशन के वितरित कर के उनकी सहायता की जा रही है। यह जानकारी देते हुए संयुक्त व्यापार मंडल के प्रेस सचिव संदीप नडडा ने बताया कि इसी पुण्य कार्य को मध्य नजर रखते हुए बुधवार को संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर ने अपने प्रधान नरेंद्र पंडित के आदेश के अनुसार इस वितरण को बाकायदा जरूरत मंद परिवारों को वितरण करने पर अहम फैसले लिए। उन्होंने बताया कि इस पुण्य कार्य को गति प्रदान करने के लिए शहर के हर वार्ड में संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर के साथ घोषित किए गए हैं। संदीप ने बताया कि महासचिव हुसैन अली, राशिम महाजन व नगीन को अपने अपने वार्डों से खोज करके सही पात्र को ढूंढकर उपरोक्त पदाधिकारियों से सत्यापित करवाकर राशन किट का वितरण कर सकेंगे ताकि डबल डबल राशन न जाए और जरूरतमंद रह ना जाए। नडडा ने बताया कि अव्यवस्था को रोकने के लिए संयुक्त व्यापार मंडल बिलासपुर ने यह कदम उठाया है। जिसमें तमाम पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की। इस बैठक में व्यापार मंडल के संयोजक स्वतंत्र संख्यान भी उपस्थित रहे।
