लोगों को कानून के दायरे में रहकर नियमों का पालन करने की हिदायत दे रही पुलिस
बिलासपुर नगर में पुलिस प्रसाशन द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए नाकों में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी न सिर्फ लोगों को कानून के दायरे में रहकर नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहे हैं बल्कि कोरोना संक्रमण को रोकने के तरीके बताकर जागरूक भी कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों की इस अनूठी पहल का सभी स्वागत भी कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत गुरूद्वारा कलगीधर के समीप लगाए गए पुलिस नाके का जिम्मा संभाल रही एएसआई सुमन शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी के आहवान पर अब कोरोना को देश से भगाने के लिए अब देश के हर नागरिक को ईमानदारी से अपनी भूमिका अदा करनी होगी।
उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन ढील के समय कई लोग अकारण गाड़ियां लेकर सड़कों पर आ रहे हैं, यही नहीं यह लोग अपने साथ अन्यों को भी बाजार में ला रहे हैं जिससे न सिर्फ भीड़ बढ़ रही है बल्कि सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम से कम लोग सामान लेने के लिए बाजार आएं तथा जहां तक संभव हो गाड़ियों का परहेज करें। सुमन षर्मा ने कहा कि पुलिस सभी लोगों के चेहरों पर मास्क पहनना भी सुनिष्चित करवा रही है ताकि कोई संक्रमित की चपेट में न आए। उन्होने कहा कि लाॅकडाउन के समय कर्फयू पास धारक अपने वाहन में जरूरी काम से आ जा सकता है, लेकिन उनकी गाड़ी में यदि कोई अन्य व्यक्ति बिना पास से होगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एएसआई सुमन शर्मा ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए समाज के सभी वर्ग सहयोग दे रहे हैं जिसमें घर में रहने वाले लोगों का रोल सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने ढील के समय भी अकारण बाजार में घूमने न आएं। इस नाके पर एएसआई सुमन शर्मा के साथ लेडी हैड कांस्टेबल शशि, एचएचसी राजेंद्र शर्मा व एचएचसी प्यार सिंह भी मौजूद रहे।
