बिलासपुर भाजपा की बैठक में कोरोना योद्धाओं को किया सलाम
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की बैठक जिला के अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। इस बैठक में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग, झंडूता के विधायक जे आर कटवाल, प्रदेश के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, जिला के प्रभारी नवीन शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला के पदाधिकारी, चारो मंडलो के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।
जिला के अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने सबसे पहले सभी का स्वागत किया औऱ उसके बाद उन्होंने सभी नेताओं औऱ कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया जिन्होंने कोरोना जैसे भयानक बीमारी के समय जरूरत मंद लोगो को खाना वितरित किया व लोगों को इस बीमारी से बचने के सरकार के द्वारा बताए गए दिशा निर्देश से अवगत करवाया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि जिला में 60788 लोगों को खाने के पैकेट दिए गए, 9344 लोगों को सूखा राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओं को वितरित किया, जिला में 146100 फेस कवर वितरित किए, 1860 सैनिटाइजर बांटे गए, इस अभियान में 36836 लोग लाभान्वित हुए। आरोग्य सेतु एप 51609 को डाऊनलोड करवाई, पीएम रिलीफ फंड में 23,44,600रूपए का योगदान दिया और सीएम फंड में 49,49,174 रुपये का योगदान दिया गया। इस सारे अभियान में बहुत सी सामाजिक संस्थाओं, महिला मंडलों, संयुक्त व्यापार मण्डल ने भाग लिया जिसके लिए जिला के सभी नेताओं ने इन संस्थाओं का आभार प्रकट किया। सभी नेताओं ने चिकित्सा अधिकारी ,डॉक्टर, नर्सों, पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मचारियों, प्रेस और मीडिया के बंधु और सफाई कर्मचारियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय केंद्र सरकार के द्वारा जनता की सुविधा अनुसार सभी वर्गों के लिए योजना बनाकर इस संकट के समय सहायता कर रही है।
सदर के विधायक सुभाष ठाकुर ने मंत्री अनुराग ठाकुर को प्रदेश के बाहर जो लोग रह रहे है उन्हें हो रही असुविधा के बारे में जानकारी दी। अब केंद्र सरकार देश के बाहर रह रहे लोगों को वापिस भारत ला रही है, कुछ देशों में बिलासपुर के लोग भी फंसे हैं उनको भी वापिस भारत लाया जाए। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो उन लोगो की लिस्ट भेजे जिन्हें कोई समस्या आ रही है उसका समाधान किया जाएगा और देश के बाहर फंसे बिलासपुर के लोगों को भी वापिस उनके घर लाया जाएगा। उन्होंने सभी नेताओं से आग्रह किया कि इस अभियान को आगे भी सुचारू रूप से चलाया जाए ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान को बल मिले जिसमे उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति इस देश में भूखा ना सोए और जनता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
