आदर्श विद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी करने पर जताया प्रदेश सरकार का आभार
कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी करने पर कुनिहार व्यापार मंडल ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।कुनिहार व्यापार मंडल के प्रधान सुमित मित्तल ने कहा कि 2019 में पूर्ण राजयत्व दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इस विद्यालय को अटल आदर्श विद्या केंद्र बनाने की जो घोषणा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी, उस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए 23 मई 2020 को अधिसूचना जारी कर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को नायाब तोहफा दिया है, उसके लिए कुनिहार व्यापार मंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते है।
सुमित मित्तल प्रधान व्यापार मंडल कुनिहार नीरज ठाकुर, रुमित सिंह, हरजिंद्र ठाकुर, अनिल गर्ग, देवराज, विशाल कंवर, पंकज अटल, अमन मल्होत्रा, देश राज झांजी ने कहा कि कुनिहार व्यापार मंडल के सदस्य जल्द ही शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिल कर उनका आभार व्यक्त करने जाएंगे।
