सीमेंट उद्योगों की वजह से प्रदेश का वातावरण हो रहा प्रदूषित, आह्वान संस्था ने उठाया मुद्दा

प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर और हिमाचल प्रदेश की आह्वान संस्था के चेयरमैन ईश्वर चन्द्र ठाकुर (बंटी)ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सीमेंट उद्योगों की वजह से प्रदेश का वातावरण दिन प्रतिदिन दूषित होता जा रहा है। प्रदूषण की वजह से किसानों की फसलें तबाह हो गई है। इन उद्योगों की वजह से आने वाले भविष्य में गम्भीर बीमारियां फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है।
उन्होंने कहा सीमेंट उद्योग प्रदेश में अपनी मनमानी कर रहे है और सरकार उनकी कठपुतली बनकर रह गई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि भविष्य में हिमाचल की जो ये सुंदर पहाड़ियां है जिन्हें देखने के लिए पर्यटक दूर दराज के क्षेत्रों से आते है वो सब खत्म हो जाएगा।
ईश्वर चन्द्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहले से ही बहुत ज्यादा सीमेंट उद्योग चल रहे है और सरकार एक और नया उद्योग शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसन्तपुर में खोलने जा रही है हम उसका पूर्ण रूप से बहिष्कार करते है। आज ऐसा लगता है कि सरकार डालमिया ग्रुप के आगे बिक चुकी है। उन्होंने कहा कि इस उद्योग को हम किसी भी सूरत में नही चलने देंगे चाहे उसके लिए हमे कोई भी कीमत क्यों न उठानी पड़े। हम क्षेत्र वासियो के साथ मिलकर जेल भरो आंदोलन शुरू कर देंगे और अगर जान तक कि बाजी भी इस उद्योग को बन्द करने के लिए लगानी पड़े तब भी हम पीछे नही हटेंगे।
ईश्वर चन्द्र ठाकुर ने कहा कि सरकार अगर बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मुहिया करवाना चाहती है तो क्यों नही वो प्रदेश के अंदर पर्यटन को बढ़ावा दे रहे है। हमारे प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर ने कहा कि ये सीमेंट उद्योग प्रदेश में अपनी मनमानी चलाने पर उतारू हुए है। सीमेंट हमारे प्रदेश में बन रहा है पर जो सीमेंट के दाम है वो हमारे राज्य में अन्य राज्यो की अपेक्षा बहुत ज्यादा है। आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पुनः मांग की है कि सीमेंट के दाम प्रदेश में कम किए जाएं अन्यथा प्रदेश युवा कांग्रेस पूरे राज्य की 68 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं के साथ मिलकर आंदोलन करेगी अगर फिर भी दाम कम नही किए गए तो सरकार और कम्पनियों का घेराव करने से भी हम पीछे नही हटेंगे।