मोहर चन्द भारद्वाज युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त
मंगलवार को को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ० राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा से विस्तृत चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों व पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।
आनी के मोहर चन्द भारद्वाज को प्रदेश युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
मोहर चन्द भारद्वाज ने आनी महाविद्यालय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से काम करना शुरू किया। अपने विद्यार्थी जीवन से ही समाजसेवा का एक सपना भारद्वाज ने सँजोया था। कॉलेज के दिनों में विद्यार्थियों के हितों के लिए काम करते रहे। मोहर चन्द भारद्वाज पेशे से अधिवक्ता है और उच्च न्यायालय शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मोहर चन्द भारद्वाज विश्वविद्यालय में संगठन का काम काज देखते रहे औए पूरी लगन और तन्मयता के साथ आगे बढ़ते रहे। परिणामस्वरूप मोहर चन्द विधि विभाग प्रमुख नियुक्त हुए। मोहर चन्द भारद्वाज विश्विद्यालय में भी छात्रों के हित के लड़ाई लड़ते रहे। पर्यावरण संरक्षण,रक्तदान,जनसेवा से जुड़े कई कार्य करके इन्होंने अपनी रक विशेष पहचान कायम की।
मोहर चन्द भारद्वाज की सक्रियता को देखते हुए इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारणी का सदस्य चुना गया।
मोहर चन्द भारद्वाज को प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा में सह मीडिया प्रभारी नियुक्त करने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। मोहर चन्द भारद्वाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ०राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जंबाल, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर समेत तमाम युवा मोर्चा के नेतृत्व का आभार जताया है।