नरेंद्र बरागटा ने किया कोटखाई, नावर और जुब्बल के लोगों का धन्यवाद
( words)
नरेन्द्र बरागटा द्वारा 22 लाख 83 हजार 400 रू० की धनराशि की दुसरी किश्त मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोश में भेंट की गई जिसमें दुर्गा माता मन्दिर पुजाली, कोटखाई द्वारा 5 लाख रूपये की धनराषि मुख्यतः शामिल है।
जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के लोगो द्वारा एकत्रित धनराशि मु० 22,83,400 रू० (22 लाख 83 हजार 400 रू०) की दुसरी किश्त वीरवार को मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोश में भेंट की गई। बरागटा ने जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के उन लोगो का धन्यावाद किया जिन महानुभावों एवं दानवीरों ने इस नेक कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई है। इनमे धार्मिक संस्थान, सामाजिक संस्थान, व्यापारी वर्ग एवं बागवान आदि सम्मिलित है। इससे पहले मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोश में जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के लोगो द्वारा पहली किष्त के रूप में मु० 37,85,951 रू० (37 लाख 85 हजार 951 रू०) की धनराषि मुख्यमंत्री को पहले ही भेंट कर दी गई है। इस तरह से जुब्बल, नावर और कोटखाई क्षेत्र के लोगो द्वारा अभी तक कुल 60 लाख 69 हजार 351 रू की धनराशि मुख्यमन्त्री कोविड-19 राहत कोश में भेंट की गई है। तीसरी किश्त भी शीघ्र ही मुख्यमंत्री को भेंट की जाएगी।
