विश्व पर्यावरण दिवस पर हॉस्पिटल परिसर में लगाए पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर भी करोना संकट का साया नजर आया। स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण इस बार विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूक रैलियां, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिताएं करोंना संकट की भेंट चढ़ गई, लेकिन वन्ही स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन कुनिहार ने नागरिक चिकित्सालय परिसर कुनिहार में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस की महत्ता की खुश्बू बिखेरी, क्योंकि प्रकृति के बिना इस धरा पर किसी भी जीव जंतु या फिर मानव तक कि कल्पना नही की जा सकती। इंसान का तो प्रकृति से बहुत ही गहरा रिश्ता है। प्रकृति से इस प्यार को डॉ अरुण शर्मा व एसएचओ कुनिहार थाना जीत सिंह ने अपने स्टॉफ सहित हॉस्पिटल परिसर में नीम, शरु, हर्बल पौधों सहित कुछ फूल वाले पौधे रोप कर इस दिवस की महत्वता का खूबसूरत सन्देश दिया।
डॉ अरुण शर्मा ने कहा कि सभी को जीवन मे पौधे लगाने चाहिए, क्योंकि आज के दौर में पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष बहुत ही जरूरी है।वृक्ष जँहा पर्यावरण को शुद्ध रखते है तो वन्ही यह वृक्ष मानव जीवन की अन्य कई जरूरतों को भी पूरा करते है।
