हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कल्याण मंच ने भूप चंद को दी श्रद्धांजलि
अर्की के गावँ लादी के हिमाचल पथ परिवहन निगम के पुर्व क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक भूप चन्द अत्रि का गत दिनों हृदय गती रुक जाने के कारण निधन हुआ था।
शनिवार को हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कल्याण मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर, उपाध्यक्ष हंस राज, सचिव रामस्वरुप चौधरी, बिलासपुर के जिला अध्यक्ष प्रेमलाल ठाकुर, अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी, प्रेम लाल चौधरी, रघु नाथ, जय किशन, सुरेन्दर सिंह, कुलदीप ठाकुर, नंद लाल, किशोरी लाल, भवानी शंकर, सन्त राम, खादी बोर्ड के पुर्व सचिव अमर सिंह ठाकुर, भारतीय राज्य पैन्शनर महा संघ के प्रदेश महा सचिव इन्दर पाल शर्मा, भाजपा के जिला सचिव सुरेश जोशी ने उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी तथा दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
बृजलाल ठाकुर ने बताया कि अत्रि प्रदेश कल्याण संघ के प्रदेश अतिरिक्त महा सचिव तथा मीडिया प्रभारी भी थे। अर्की इकाई की वेल्फेयर कमेटी ने अपनी ओर से शोकाकुल परिवार को 5000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की।
