भाजपा किसान मोर्चा सोलन ने जिला कार्यकारिणी व मण्डल अध्यक्षों का घोषणा पत्र किया जारी
संगठन के शीर्ष नेतृत्व, सभी मण्डल अध्यक्षों व विधानसभा के सभी उम्मीदवारों से विस्तृत चर्चा के उपरांत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कुनिहार में एक प्रैस वार्ता करके जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान जिला सोलन के पांचों मंडलो के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दलीप पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला कार्यकारिणी में योगेश शर्मा नालागढ़,मदन ठाकुर सोलन, नन्द किशोर कसौली,ओम प्रकाश शर्मा अर्की,अशोक कुमार दून को उपाध्यक्ष बनाया गया। नरेंद्र ठाकुर सोलन व कांति प्रसाद दून को महामंत्री, गुरुदास चंदेल दून, मनसा राम अर्की, तीर्थ राम नालागढ़, कृष्ण कुमार ठाकुर नालागढ़, चमन ठाकुर कसौली को सचिव, अमर सिंह ठाकुर सोलन को कोषाध्यक्ष, मदन मेहता सोलन को मीडिया प्रभारी, सुरेश पाल सह मीडिया प्रभारी, रोहित सोलन को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
जिला कार्यकारिणी में रामलोक ठाकुर, सीएस राणा, चमन राणा, जीत राम, भागी चन्द, कर्म चन्द, किशन ठाकुर, राम सिंह मेहता, मान सिंह, मदन लाल, नन्द लाल ठाकुर, हरीश ठाकुर, मदन गोपाल, सुरेन्द्र कुमार को सदस्य बनाया गया।
वन्ही जिला सोलन के अर्की मण्डल से जगदीश शुक्ला,सोलन मण्डल से सुरेश शर्मा,कसौली से दुरेश ठाकुर, नालागढ़ से दाता राम व दून मण्डल से प्रेम चन्द ठाकुर को अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। सभी अध्यक्षो को बधाई व शुभकामनाएं देते जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ने अगले चार पांच दिनों में अपने अपने मण्डल की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए कहा।
