जल शक्ति विभाग के खिलाफ लोगों ने किया रोष प्रदर्शन
कुनिहार बाज़ार में पेय जल की सप्लाई अब एक दिन की बजाये 2 दिन छोड़ कर दिए जाने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। वार्ड नंबर 1, 2, 5 और 6 के उपभोगताओ गोपाल कृष्ण, इंद्र पाल शर्मा, वार्ड मेम्बर कमला देवी, मीना देवी, अनिल कुमार, देवी राम, कृष्णा देवी,रक्षा देवी राजिंदर कुमार, कमल किशोर, लता देवी, सोहन लाल, रमेश शर्मा, गुरु राम, रमेश खुराना, श्यामलाल, बल राम, कुलदीप कुमार, मीरा देवी,सहित काफी संख्या में लोगों ने विभाग के खिलाफ पानी की सप्लाई में अनियमिताओ के आरोप लगाए।
दर्जनो लोगो ने विभाग के कार्यालय के बाहर खाली बर्तनो के साथ विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रेस को जारी बयांन में एयरपोर्ट कमेटी के निर्देशक और भाजपा जिला सोलन के मीडिया सह प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने कहा की शहर में पानी की अव्यवस्था को लेकर गत दिनो अधिशाषी अभियंता अर्की, सहायक अभियंता सुबाथू, जे ई कुनिहार व स्टाफ के साथ शहर के प्रमुख लोगों और जन प्रतिनिधियो ने कुनिहार में बैठक कर सारी स्थिति से अवगत करावाया गया था जिसपर उन्होने बताया था, कि कुनिहार में पानी की कमी नही है व क्षेत्र में पेय जल सप्लाई को ठीक किया जायेगा। पुरे शहर में एक दिन छोड़ कर सभी को पानी दिया जायेगा। लेकिन दो दिनो के बाद ही जे ई कुनिहार ने पय जल आपूर्ति एक दिन छोड़ कर देने की बजाए 2 दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू कर दी।
इस सम्बंध में जब जे ई से बात की तो उन्होने कहा की अब 2 दिन छोड़ कर ही पानी मिलेगा। जब की शहर की मुख्य सड़क मार्ग पर हर रोज पेय जल सप्लाई चल रही है, जो की गलत है, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। हाटकोट के उक्त वार्ड के लोगो ने रोष प्रकट करते हुए कहा है कि पेय जल की समस्या यदि जल्द हल नही हुई तो हम आंदोलन करने से भी परहेज़ नही करेंगे। जनता अब इस मामले को 1108 के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष तो उठाएगा ही, साथ ही प्रदेश जल शक्ति विभाग को भी इस समस्या से रूबरू करवाएगा।
इस बारे में सहायक अभियंता मुनीश शर्मा ने बातचीत में बताया कि जाबलु पेयजल योजना पर अतिरिक्त मशीनरी लगवाई जा रही है, जिस कारण पेयजल आपूर्ति तीसरे दिन की गई है। गर्मियों में लोगो को पानी की समस्या न हो इसलिए विभाग इस योजना पर नई मशीनरी लगवा रहा है। नई मशीनरी के सुचारू रूप से चलने पर लोगो को पहले की तरह पेयजल आपूर्ति होने लगेगी।
